सपनों का मतलब और स्वप्न फल | Sapno Ka Matlab Hindi

सपनो का मतलब इन हिंदी, जानें उसका फल, स्वप्न में सांप देखना, सोना मिलना, विचार, आग देखना, लाल किताब, लिस्ट (Sapno Ka Matlab Hindi, Sapno Ka Matlab in Hindi Lal Kitab, Sapno Ka Matlab Hindi Mein)

सपने क्या होते हैं, और यह क्यों आते हैं? जो प्रतिक्रिया हम पूरे दिन में करते हैं, या किसी व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। उसी के बारे में हमें सपने आते हैं।

जितने भी सपने हम देखते हैं, वह कहीं ना कहीं हमारी निजी जिंदगी से जुड़े होते हैं। और सभी सपनों का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है।

जो हम सपने देखते हैं उनका क्या मतलब होता हैं? आइए हम आपको विस्तार में बताते हैं।

Table of Contents

अ से शुरू होने वाले

1. अर्थी देखना- अगर आप सपने में किसी की अर्थी देखते हैं, तो इसका मतलब होता हैं, आपको धन में लाभ होने वाला हैं।

2. अजनबी से मिलना- अगर आप सपने में किसी अजनबी व्यक्ति से मिलते है, तो मतलब आपके साथ कोई घटना घटने वाली हैं।

आ से शुरू होने वाले

3. आसमान देखना- अगर आप सपने में आसमान देखते है, तो आपके काम में लाभ होता हैं। इससे आपके काम को बढ़ावा मिलता हैं। लेकिन आप आसमान में खुद को देखते हैं, तो मतलब आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

4. आत्महत्या करते हुए देखना- अगर आपने सपने मे आत्महत्या करते हुए देखा है, तो बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है, क्योंकि इससे आयु लंबी होती है।

इ से शुरू होने वाले

5. इमली खाते हुए देखना- अगर सपने में इमली खाते हुए कोई औरत दिखती है, तो किसी नन्हे मेहमान के आने का संकेत होता है। लेकिन यह पुरुष के लिए अशुभ का संकेत माना जाता है।

6. इंजन चलता हुआ देखना- अगर आपने सपने मे चलता हुआ इंजन देखा है, तो इसका मतलब होता है आप लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं।

उ से शुरू होने वाले

7. उधार लेना या देना देखना- अगर आपने सपने में किसी से कुछ उधार देते या लेते हुए देखा है, तो इससे आपको धन का लाभ होगा।

8. उल्लू देखना- अगर आपने सपने में उल्लू देखा है, तो उसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं, इससे दुख आता है।

ऊ से शुरू होने वाले

9. ऊंचाई पर देखना- अगर आपने सपने मे खुद को ऊंचाई पर देखा है, तो सावधानी की जरूरत है। क्योंकि इसका मतलब होता है, आपका कहीं ना कहीं अपमान होने वाला है।

10. ऊंचे वृक्ष देखना- अगर आपने सपने में बड़े बड़े वृक्ष देखे हैं, तो यहआपकी कोई भी इच्छा पूरी होने के संकेत होता है।

क से शुरू होने वाले

11. कलश देखना- अगर आपने सपने में कलश देखा है, तो यह आपकी सफलता के संकेत होता है।

12. कपूर जलता देखना- यदि आपने सपने में कपूर जलता हुआ देखा है, तो इससे आपके काम में उन्नति हो सकती है।

ख से शुरू होने वाले

13. खरोच लगना- अगर आपने स्वप्न में खरोच लगना देखा है, तो यह आप की बीमारी को ठीक करने के संकेत होता है।

14. खाली बर्तन देखना- अगर अपने सपने में खाली बर्तन देखा है, तो आपके काम में हानि हो सकती है।

ग से शुरू होने वाले

15. गरम पानी देखना- अगर आपने सपने में गर्म पानी देखा है, तो इससे आपको बीमारी आने का संकेत होता है जैसे बुखार इत्यादि।

16. गाय देखना- अगर आपने सपने में गाय देखी है, तो इससे आपको पैसों में लाभ हो सकता है। लेकिन अगर आप पीले रंग की गाय या बैल देखते है, तो यह आपके लिए बीमारी का संकेत होता है।

घ से शुरू होने वाले 

17. घड़ा देखना- अगर आपने सपने मे भरा हुआ घड़ा देखा है, तो यह आपके लिए अच्छा संकेत होता है। इससे आपके पैसों में वृद्धि होती है।

18. घड़ी देखना- अगर आपने सपने में घड़ी देखी है, तो ये आपका यात्रा पर जाने का संकेत है।

च से शुरू होने वाले 

19. चंद्र ग्रहण देखना- अगर आपने सपने में चंद्रग्रहण देखा है, तो सावधान हो जाइए इससे आपके काम बिगड़ने की संभावना अधिक होती है।

20. चूड़ियां तोड़ना- अगर आपके सपने में कोई स्त्री चूड़ियां तोड़ती हुई नजर आती  है, तो उससे उसके पति की आयु लंबी होती है।

जानें: ‘भूतों का गढ़’ – भानगढ़ किले की कहानी, इतिहास, रहस्यमयी घटनाएं

छ से शुरू होने वाले 

21. छोटे बच्चे देखना- अगर आप सपने में छोटे बच्चे को देखते है, तो आपके आसपास या आपके घर में छोटा बच्चा आने का संदेशा होता है।

22. छुरा देखना- अगर आपने सपने में छुरा देखा है तो आपको आपके दुश्मनों से डर है।

ज से शुरू होने वाले

23. जंगल देखना- अगर आपने सपने में जंगल देखा है, तो इससे आपके कष्ट आपके दुख दर्द खत्म होने की संभावना होती है।

24. जलेबी खाना- अगर आप सपने में जलेबी खाना देखते हैं, तो इससे आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है।

झ से शुरू होने वाले

25. झगड़ा देखना- अगर आपने सपने में किसी के साथ झगड़ा होते हुए देखा है, तो आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

26. झाड़ू लगते हुए देखना- अगर आपने अपने सपने में झाड़ू लगते हुए देखा हैं, तो इसका मतलब है, आपके घर में चोरी होने के संकेत होता हैं।

ट और ठ से शुरू होने वाले 

27. टेलीफोन देखना- अगर आपने सपने में टेलीफोन देखा है, तो इससे आपके दोस्तों की संख्या बढ़ सकती है।

28. टोकरी देखना- अगर आपने सपने में खाली टोकरी देखी है तो आपके लिए यह अच्छा संकेत है। परंतु अगर सपने में भरी हुई टोकरी देखते है, तो इससे आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।

29. ठंड से ठिठुरना- अगर आपने खुद को ठंड मे ठिठुरते हुए देखा है, तो इसका संकेत यह है, कि जल्द ही सुख की प्राप्ति होगी।

ड से शुरू होने वाले 

30. डॉक्टर देखना- अगर आपने सपने में डॉक्टर देखा है, तो यह किसी बीमारी के आने के संकेत होता है।

31. डाकू देखना- अगर हम सच में डाकू देखते है तो डर जाते है, लेकिन अगर आपने सपने में डाकू देखा है, तो डरने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि इससे धन में वृद्धि होती है।

त से शुरू होने वाले 

32. तिजोरी देखना- अगर आपने सपने में बंद तिजोरी देखी है, तो इससे आपको धन में लाभ होगा। लेकिन सपने में तिजोरी टूटी हुई देखी है, तो इससे व्यापार में लाभ होगा।

33. तूफान देखना या उसमें स्वयं को फंसे हुए देखना- अगर आपने सपने मे स्वयं को तूफ़ान में फंसे देखा है, तो इससे आपको संकट और विपदा से छुटकारा मिलने के संकेत होता हैं।

थ से शुरू होने वाले 

34. थप्पड़ मारना या थप्पड़ खाना- अगर आपने सपने में थप्पड़ खाते हुए देखा है, तो इससे आपके काम में सफलता होती है। लेकिन आप किसी को थप्पड़ मारते हुए देखते है, तो यह अच्छा नहीं होता है, इससे आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।

35. थाली देखना- अगर आपने सपने में खाली थाली देखी है, तो इससे आपको सफलता का संकेत मिलता है। लेकिन आपने सपने में भरी थाली देखी है, तो अच्छा नहीं होता हैं, इससे आपको कोई बुरी खबर भी मिल सकती हैं।

द से शुरू होने वाले 

36. दवाई देखना- अगर आपने सपने में दवाई खाते या खिलाते हुए देखा है, तो अच्छे मित्र मिलने के संकेत होते है। लेकिन अगर आपने दवाई गिरते हुए देखी है, तो इससे आपको बीमारी में छुटकारा मिल सकता है।

37. दान देना या दान लेना- अगर आपने सपने मे दान देते हुए देखा है तो इससे आपके धन में हानि हो सकती है। लेकिन किसी से दान लेते हुए देखा है, तो इससे आपको पैसों में वृद्धि हो सकती है।

जानें: ऑनलाइन पैसे कमाने के बेहतरीन तरीके

ध से शुरू होने वाले 

38. धार्मिक आयोजन देखना- अगर आपने सपने में किसी तरह  का धार्मिक आयोजन देखा है, तो यह आपको शुभ समाचार मिलने के संकेत होता है।

39. धोबी देखना- अगर आप सपने में धोबी को देखते है, तो कोई अच्छा समाचार मिलने का संकेत होता है।

न से शुरू होने वाले 

40. नाग देखना- अगर आपने सपने में नाग को बिल से निकलते हुए देखा है, तो आपके धन में हानि हो सकती है। लेकिन अगर आप नाग को बिल में जाते हुए देखते है तो इससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

41. नल देखना- अगर आपने सपने में खुला हुआ पानी का नल देखा है, तो आपके अटके हुए काम जल्दी हो सकते हैं, लेकिन आपने सपने में नल बंद देखा है, तो आपके लिए काम में कठिनाई हो सकती है।

प से शुरू होने वाले 

42. परिवार को देखना- अगर आपने सपने में अपने परिवार को देखा है, तो ये शुभ फल प्राप्ति का संदेश होता है।

43. प्रेम प्रस्ताव मिलना- अगर आपने सपने में प्रेम प्रस्ताव मिलता हुआ देखा है, तो यह बताता है कि आपके विवाह में विलंब है।

फ़ से शुरू होने वाले 

44. फटे कपड़े देखना- अगर आपने सपने में फटे हुए कपड़े देखे है, तो इसमें आपको धन की हानि और भविष्य में होने वाली चिंताओं का संकेत होता है।

45. फूल खिलते देखना- अगर आपने सपने में फूल खिलते हुए देखे हैं, तो इससे प्रसन्नता बढ़ने और संतान प्राप्ति के संकेत होता है, लेकिन सपने में फूल को जलते हुए देखना किसी व्यक्ति की मृत्यु की ओर संकेत देता है।

ब से शुरू होने वाले 

46. बर्फ देखना- अगर आप सपने में बर्फ खाते हुए देखते हैं, तो यह आपकी चिंताएं दूर होने का संकेत होता है। लेकिन आपने बर्फ गिरते हुए देखी है तो आपकी आर्थिक समृद्धि हो सकती है।

47. बरसात देखना- अगर आपने अपने सपने में शहर में बरसात होते हुए देखी है, तो वह खुशी का संकेत होता है। लेकिन अगर बारिश केवल आपके घर में हो रही हो, तो यह किसी संकट के आने की सूचना देता है। अगर आपने सपने में बारिश में छाता लेकर खड़े हुए खुद को देखा है, तो यह संकट दूर होने के संकेत होता है।

भ से शुरू होने वाले 

48. भंडार देखना- अगर आपने सपने में भंडार देखा है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है, इसका मतलब होता है, कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।

49 भैया भाभी को देखना- अगर आपने सपने में अपने भाई को देखा है, तो इसका मतलब है आपके दुख दूर होने वाले हैं या आपको बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इसके विपरीत ही अगर आप अपनी भाभी को देखते है, तो इसका मतलब होता है कि आपको दुख मिल सकता है, या  आपके भतीजे और भतीजी का आगमन हो सकता है।

म से शुरू होने वाले 

50. मकान बनता हुआ देखना – अगर सपने में आपने मकान बनता हुआ देखा है, तो इसका मतलब होता है आपके मान सम्मान में वृद्धि  होने वाली है।

51. मंदिर या मंदिर का पुजारी देखना- अगर आपने सपने में मंदिर देखा है तो इससे खुशियां आती है लेकिन आपने मंदिर  के पुजारी को देखा है तो इससे घर मे कलेश होने का संकेत है।

य से शुरू होने वाले 

52. यज्ञ करना- सपने मे यज्ञ होना बहुत ही अच्छा माना जाता है, यदि आपने अपने सपने में यज्ञ, होम, हवन आदि देखा है, तो जल्दी आपको धन की प्राप्ति होगी।

53. यमराज देखना-  अगर  यमराज की बात की जाए तो हर किसी को डर लग सकता है, लेकिन अगर आपने सपने में यमराज को देखा है, तो इससे डरने की आवश्यकता नहीं होती। इससे आप बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

र से शुरू होने वाले 

54. राक्षस देखना- अगर आपने सपने में राक्षस देखा है, तो इससे आपके ऊपर संकट आने की संभावना है।

55. रेल या रेलवे स्टेशन देखना- अगर आपने सपने में रेलवे स्टेशन देखा है, तो आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अगर आप रेल देखते हैं, तो इससे आपको दुख मिल सकता है।

ल से शुरू होने वाले 

56. लंगर खाना या देखना- अगर आपने सपने में लंगर खाते हुए या चलते हुए देखा है, तो इससे आपके धन व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।

57. लक्ष्मी जी का चित्र देखना- अगर आपने सपने में माता लक्ष्मी का चित्र देखा है, तो इससे धन-धान्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

व से शुरू होने वाले 

58. वकील देखना- अगर आपने सपने मे वकील को देखा है, तो आपके लिए कठिनाई में फ़सने या झगड़ा होने का संकेत होता है।

59. विमान देखना- अगर आपने सपने में विमान देखा है तो इससे आपके धन में हानि हो सकती है।

श से शुरू होने वाले 

60. शंकर भगवान को देखना- अगर आपने सपने मे देवों के देव महादेव को देखा है, तो इससे आपके घर मे सुख शांति मे वृद्धि होगी।

61. शमशान देखना- यदि आपने सपने मे शमशान देखा है तो आपकी आयु मे वृद्धि होगी। लेकिन अगर आप ने शव यात्रा देखी है, तो इससे आपके भाग्य मे वृद्धि होगी।

स से शुरू होने वाले 

62.ससुर को देखना- अगर आपने सपने मे ससुर को देखा है तो  जल्द ही आपको कोई शुभ  समाचार मिल सकता है।

63. सर के बाल झड़ते देखना- अगर आपने सपने में सिर के बाल झड़ते देखते है, तो इससे आपको आपके कर्जे से मुक्ति मिलेगी।

ह से शुरू होने वाले 

64. हरियाली देखना- अगर आपने सपने में हरियाली देखी है, तो इससे आपकी मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।

65. हड्डी देखना-  अगर आपने अपने सपने में हड्डी देखी है, तो इससे आपको शुभ समाचार और स्वास्थ्य मे लाभ के संकेत मिल सकते हैं।

और भी कई प्रकार के सपने होते हैं सपने में किसी जानवर, किसी धातु जैसी अन्य वस्तुएं दिखती हैं, तो उनके अलग-अलग मतलब होते हैं। हमने अभी सिर्फ कुछ सपनों के मतलब बताएं हैं। उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा। अगर आपको आर्टिकल से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना है, तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

FAQs ( सपनों से जुड़े कुछ सवाल)

कितने बजे का सपना सच होता है?

सुबह के समय 3:00 से 5:00 के बीच में सपना सच होता है।

सपने में क्या देखना अच्छा होता है?

सपने में खुद को पेड़ या पहाड़ पर चढ़ते देखना मतलब धन की प्राप्ति होती है।

कौन सा सपना शुभ माना जाता है?

अगर आपको नदी का पानी दिखाई देता है इसका मतलब आपके सपने जल्दी पूरे होंगे और धन में लाभ होगा।

एक ही सपना बार बार आने का क्या मतलब होता है?

एक ही सपने का मतलब होता है कि उससे आपका कोई गहरा संबंध है।

कोई इंसान बार-बार सपने में क्यों आता है?

कोई इंसान सपने में बार-बार तब आते हैं जब पूरे दिन आप उस इंसान के बारे में सोचते हैं या आपको उससे प्यार होता है।

Leave a Reply