नारियल पानी पीने के फायदे एवं नुकसान | Coconut Water Benefits & Disadvantages

नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी पेय है। हम अक्सर स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा नारियल पानी पीने की सलाह और फायदे के बारे में  सुनते आ रहे हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम नारियल पानी की उपयोगिता पर प्रकाश डालेंगे। हम यह भी जानेंगे की किस प्रकार ये हमारे स्वाथ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नारियल पानी में मौजूद पौषक तत्व

Coconut Water

नारियल पानी में एक से बढ़ कर एक गुणकारी तत्व हैं। शोध से पता चला है कि पोषण देने में ये दूध को भी मात देता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम,विटामिन-सी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम होता है। इसके अलावा ऐंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं जो हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं।

नारियल पानी कब पीना चाहिए, सही समय ?

वैसे तो नारियल पानी का सेवन आप सुबह शाम कर सकते हैं। हालांकि सुबह-सुबह खाली पेट में नारियल पानी पीना अत्यंत लाभकारी माना गया है। लोग इसे खाने के पहले और बाद भी पी सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।खाने से पहले नारियल पानी पीने से भूख कम लगती है और इससे हमारा वज़न कंट्रोल भी होता है।

नारियल पानी कितना पीना चाहिए ?

Coconut Water

शरीर को रोजाना 2400 से 3600 मिलीग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है। एक नारियल पानी में लगभग 600 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। इस हिसाब से आप दो से तीन नारियल पानी एक दिन में पी सकते हैं।

सुबह  खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के कई फायदे होते हैं:

  • सुबह खाली पेट इसके सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है जो पूरे दिन आपके शरीर को ताकत देती है। 
  • सुबह एक गिलास पी लेने से यह आपके पूरे दिन के खाने की इच्छा को भी कम करता है जिससे आपका वज़न कंट्रोल में रहता है। 
  • यह आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। 
  • यह अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने का एक बहुत बेहतर तरीका है।

जानिए आसानी से घर पर हेयर स्पा कैसे करें

प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे

  • प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर को पोषण एवं सही देखभाल की जरूरत होती है। नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में क्लोराइड, इलेक्ट्रोलाइट, मैग्नीशियम और अन्य तत्व होते हैं जो गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
  •  नारियल पानी में फाइबर एवं ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो प्रेगनेंसी में बहुत ही लाभदायक है।
  • प्रेगनेंसी में कब्ज और सीने में जलन एवं एसिडिटी होना आम बात है, नारियल पानी के सेवन से इन सब की समस्या भी दूर रहती है।
  • नारियल पानी के सेवन से गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। 
  • इसमें कैलरी की मात्रा कम होने के कारण महिलाओं का वज़न भी कंट्रोल में रहता है। 
  • इससे उनकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

बुखार में नारियल पानी पीने के फायदे

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।अतः बुखार में नारियल पानी पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी से बुखार जल्दी ठीक होता है।

गरम नारियल पानी पीने के फायदे

शोधकर्ताओं ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि गर्म नारियल पानी पीने से क्या लाभ मिलते हैं इसलिए आप रोजाना ताजा नारियल पानी का सेवन करें जो आपको कई बीमारियों से भी बचाता है।

पीलिया में नारियल पानी पीने के फायदे

पीलिया एक लीवर से संबंधित रोग है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि जो हम पानी पी रहे हैं वह साफ हो। आईए देखते हैं इसके कुछ फायदे:

  • पीलिया में हर रोज ताजा नारियल पानी पीने से कुछ ही दिन में स्वास्थ्य पर अच्छा असर महसूस होने लगता है। 
  • इससे लीवर की गंदगी भी साफ होती है।
  • ज्यादा देर तक रखा गया नारियल पानी पीने से बचें। वह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है।इसलिए ताजा पीना ही पीलिया में अधिक फायदेमंद है।

कोरोना में नारियल पानी पीने के फायदे

कोरोना में नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद है। इसके फायदे कुछ इस प्रकार हैं:

  • रोजाना नारियल पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। 
  • यह आपको कोरोनावायरस से बचने की क्षमता देगा। 
  • इससे आप जल्दी बीमार नहीं होंगे और आपका शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा। 
  • बदलते मौसम के वक्त जो बुखार और अन्य लक्षणों के चांसेस होते हैं, वह भी कम हो जाते हैं। इसलिए आपको हर रोज़ नारियल पानी पीना चाहिए।

सर्दियों में नारियल पानी के लाभ

सर्दियों में नारियल पानी पीने से आप का रक्तचाप अच्छा रहता है। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आपको जुकाम या बुखार होने की समस्या कम हो जाती है। हालांकि अगर आपको पहले से बहुत सर्दी या गले में दर्द है तो कुछ दिन इसका सेवन ना करें क्योंकि यह नेचुरली गर्म नहीं होता बल्कि हल्का सा ठंडा होता है।

डेंगू में नारियल पानी के फायदे

डेंगू रोग के कारण शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। नारियल पानी के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट हो जाता है जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है।

त्वचा के लिए नारियल पानी पीने के फायदे

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल पानी के रोजाना सेवन से आपकी स्किन बेहतर होती है। 
  • नारियल पानी आपके पेट को अंदर से ठंडा रखता है जिससे आपके चेहरे पर चमक आती है। 
  • इससे आपके मुंहासे भी कम होते हैं। क्योंकि मुंहासों का एक मुख्य कारण डिहाइड्रेशन भी है। नारियल पानी के रोजाना सेवन से आपकी स्किन हाइड्रेटेड होती है जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती है। 
  • इसके सेवन से आपके चेहरे पर ताज़गी भी आती है।

बालों के लिए नारियल पानी पीने के फायदे

  • पोटेशियम बालों के लिए बहुत ही लाभदायक तत्व है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। 
  • यदि आप रोज नारियल पानी का सेवन करें तो इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और पोटेशियम जैसे तत्वों के कारण आपके बाल मजबूत बनेंगे।
  • नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण आपके बाल स्वस्थ रहते हैं। 
  • इससे डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है।
  • नारियल पानी के सेवन से आपके बालों की जड़ें मजबूत होती है। उन्हें सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और इससे वह मजबूत बनते हैं।

जानिए सौंफ खाने के फायदे एवं नुकसान

नारियल मलाई के फायदे

Coconut Water
  • नारियल मलाई में शरीर को ऊर्जा देने वाले पोषक पदार्थ होते हैं। 
  • कच्चे नारियल की मलाई खाने से आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। 
  • नारियल मलाई में प्रोटीन आयरन और अन्य मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। 
  • इसे खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इससे शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है अथवा अच्छा कोलेस्ट्रोल बनता है।

नारियल पानी के नुकसान

नारियल पानी के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं:

  • नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे ज्यादा सर्दी अथवा अधिक गले दर्द के समय नहीं लेना चाहिए। इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
  • यदि आपको जोड़ों में बहुत दर्द रहता है तो ज्यादा नारियल पानी पीने से बचें क्योंकि इससे आपके जोड़ों में और तकलीफ हो सकती है।
  • नारियल पानी में लैक्सेटिव गुण होने के कारण अधिक पीने से पेट में दर्द हो सकता है।
  • नारियल पानी में सोडियम की मात्रा कम होने के कारण हमें कसरत के तुरंत बाद नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। कारण यह है कि कसरत के बाद हमारे शरीर से सोडियम पसीने में ज्यादा निकलता है।
  • जिन लोगों को ठंड ज्यादा लगती है उनको ज्यादा नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे जुकाम व बुखार की समस्या हो सकती है।
  • नारियल पानी में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जिनको डायबिटीज की समस्या है,नारियल पानी उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है यह शरीर के शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है।
  • नारियल पानी में अधिक सैचुरेटेड फैट होने के कारण हृदय रोगों को बढ़ा सकता है। इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करें।

FAQs

क्या किडनी पेशेंट नारियल पानी पी सकता है?

हां, नारियल पानी पेशाब की नली को साफ करता है जिससे पथरी की समस्या दूर होती है।

क्या हम नारियल के पानी को कुछ देर रख कर पी सकते हैं?

आप कोशिश करें की ताज़ा नारियल पानी हो। ज्यादा देर तक नारियल पानी के पैक को खोलकर ना रखें।

गर्भावस्था के कौन से महीने में नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद होता है?

गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है खासकर प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे तीसरे महीने में ज्यादा मिलते हैं।

क्या नारियल पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है?

हां, यह आपके पेट को अंदर से ठंडा भी रखता है।

क्या नारियल पानी में प्रोटीन होता है?

हां, नारियल पानी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।

Leave a Reply