कम बजट में घूमने वाली जगह | Low Budget Tourist Places in India

घूमना हर किसी को पसंद होता है। अमीर हो चाहे गरीब हर कोई अपने जीवन में नई नई जगह देखना चाहता है, परिवार के साथ सुकून के खुशहाल पल बिताना चाहता है। हमारे देश भारत में खुबसूरत जगहों की कमी नहीं है। भारत में मौसम के हिसाब से अलग-अलग जगह घूमी जा सकती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ कम बजट में आराम से समय बिता सकते हैं।

पिछले डेढ़ साल से कोरोना के चलते अधिकतर लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। लोग घूमना तो चाहते हैं पर उनकी पॉकेट इजाजत नहीं देती है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो बहुत ही सुंदर हैं। जहाँ आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ आसानी से जा सकते हैं। साथ ही इसे आप अपने बजट के अनुसार प्लान कर सकते हैं।

भारत में कम बजट पर्यटक स्थल –

मैक्लोडगंज –

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज नाम का एक हिल स्टेशन है। यह हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगह है।  इसीलिए यहां साल भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां की कुछ प्रसिद्ध जगह है जैसे डल झील,भागसू फॉल्स, नामग्याल मठ, भागसुनाथ मंदिर जैसी बहुत सी जगह है। आप 12000-15000 तक के बजट में आराम से तीन चार दिन घूम सकते हैं।

सिक्किम-

सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है। सिक्किम छुट्टी मनाने के लिए सबसे बेस्ट हिल स्टेशन है। यह नॉर्थ ईस्ट के सभी शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा घूमने वाला शहर है। इस शहर में छुट्टियां बिताना बहुत सस्ता है। यहाँ बहुत सी प्रसिद्ध जगह है जैसे कि गुरूडोंगमर झील, लाचुंग गांव, युमथांग घाटी, चुंगथांग, सेवन-सिस्टर्स वाटर फॉल्स, इत्यादी। यहां का पैकेज 6000 रुपए से शुरू होता है 3 से 7 दिन में आप पूरा सिक्किम घूम सकते हैं। 

वाराणसी –

वाराणसी भारत की ऐसी जगह है जहां घूमने के साथ साथ हम धार्मिक चीजों के बारे में भी जान सकते हैं। बनारस यानी वाराणसी। यहां पर आप बजट के हिसाब से रह सकते हैं, और घूम भी सकते हैं। यहां 1 से 2 दिन तक रुकने का खर्चा सिर्फ 5000-8000 तक का है, जिसे आप अपने बजट के अनुसार तय कर सकते है। यहां पर आप बहुत से मंदिरों का आनंद ले सकते हैं। यहां के कुछ प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल इस प्रकार है अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, तुलसी मानसा मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, रामनगर किला और संग्रहालय।

कोडैकनाल-

तमिलनाडु का यह हिल स्टेशन 7200 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस हिल स्टेशन को राजकुमारी भी कहा जाता है। यह बहुत ही सुंदर जगह है। यहां पर कम बजट में आप अच्छे से घुमने के साथ साथ तरह तरह के व्यंजन का भी आनंद उठा सकते है। यहां आप 8000-10000 के बजट में 3 से 4 दिन आराम से घूम सकते हैं। यहां पर कोडैकनाल झील, कोकर्स वॉक, ब्रायंट पार्क, सिल्वर कैसकेड फॉल्स, डॉलफिन नोज पॉइंट जैसी कई प्रसिद्ध जगह है। 

गोवा-

गोवा एक ऐसा शहर है जहां पर हर कोई जाना चाहता है। गोवा में बहुत ही मस्ती भरे समुद्र तट, रेस्टोरेंट, होमस्टे, और चर्च मौजूद है। अगर आप अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने जा रहे हैं, तो आपको ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यहां कम पैसों में भी होटल रूम मिल जाते हैं। साथ ही साथ यहां पर छोटे-छोटे ढाबे हैं जिन पर बहुत ही स्वादिष्ट और सस्ता खाना मिलता है। यहां आप 10000-15000 तक के बजट में आराम से घूम सकते हैं। यहां घूमने लायक बहुत सी जगह है जैसे पालोलेम बीच, दुधसागर वॉटरफॉल, सैटर्डे नाईट मार्केट, नेवेल एविएशन म्यूजियम, चोराओ द्वीप और भी बहुत सी जगह है।

कसोल-

हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से कस्बे को मिनी इजरायल भी कहते हैं। यहां पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। पर्वती वैली, तोष घाटी इन जगहों पर घूम सकते हैं। इन जगहों के अलावा खीरगंगा के गर्म पानी के झरने, पांडवों के मंदिर, तोश गांव, कुल्लू, मणिकरण साहिब, पार्वती नदी भी काफी लोकप्रिय हैं। यहां आप 15000-20000 में 5 से 6 दिन आराम से घूम सकते हैं।

कन्याकुमारी-

साउथ इंडिया में बसा कन्याकुमारी बहुत ही अच्छा हिल स्टेशन है। यह त्रिवेंद्रम बस स्टॉप से सिर्फ 85 किलोमीटर ही दूर है। यहाँ आप दक्षिण भारत के व्यंजन का भरपूर आनंद उठा सकते है। यहां आप 10000-15000 में आराम से 3 से 4 दिन रह सकते हैं। यहां पर घूमने वाली बहुत सी प्रसिद्ध जगह हैं जैसे उदयगिरी का किला, विवेकानन्द स्मारक शिला , पद्मानाभपुरम महल इत्यादि।

 हंपी –

अगर आप साउथ इंडिया घूमने जाए तो कर्नाटक में स्थित हंपी जरूर जाएं। इस शहर को बहुत साल पहले बसाया गया था। इसमें बहुत ही पुरानी इमारतें हैं। भारत की सभ्यता और संस्कृति से यह शहर आपको रूबरू करवाएगा। यहां पर आप 10000-15000 में आराम से 3 से 4 दिन तक घूम सकते हैं। यहां पर विरुपाक्ष मंदिर, विठ्ठल मंदिर, हाथी अस्तबल, रानी का स्नानागार इत्यादि जगह घूमने लायक है।

वैली ऑफ फ्लावर-

उत्तराखंड में स्थित इस नगरी को फूलों की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर महीना जुलाई का है। अगर आप यहां घूमने जाएंगे तो प्राकृतिक सौंदर्य दिल जीत लेगा। यहां आप 10000-12000 में 3 से 4 दिन आराम से बिता सकते हैं। गोविंदघाट उत्तराखंड, वसुधारा झरना, भीम पुल माना, लक्ष्मण गंगा नदी जैसी बहुत सी जगह है।

माउंट आबू –

राजस्थान का एक ऐसा हिल स्टेशन, जहां पर बारिश भी ज्यादा नहीं होती और मौसम अक्सर ही सुहावना रहता है। यह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है और यह आपके बजट में आराम से आ जाएगी। यहां आप 15000-20000 में 4 से 5 दिन आराम से बिता सकते हैं। यहां पर ऐसी बहुत सी जगह है जहां आप घूम सकते हैं जैसे दिलवाड़ा जैन मंदिर, वन्यजीव अभयारण्य, नक्की झील, गौमुख मंदिर, ट्रेवर टैंक इत्यादि।

मेघालय –

अगर आप कभी नॉर्थ ईस्ट में नहीं गए हैं तो आप वहां जाने के बारे में एक जरुर सोचें। मेघालय भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बसा हुआ बहुत ही सुंदर राज्य है. यहां की राजधानी शिलांग की बर्फ से ढकी झील और खूबसूरत पहाड़ आपका दिल लुभा देंगे। यहां आप 10000-15000 के बजट में आराम से घूम सकते हैं। नॉहकलिकई फॉल, मावफ्लांग सेक्रेड जंगल, रूट ब्रिज , मावस्माई की गुफाएं, एलिफेंटा फॉल और भी बहुत ही सुंदर सुंदर जगह है।

कच्छ-

अगर रूरल इंडिया की झलक देखनी है, तो गुजरात में जाईये। गुजरात का कच्छ नामक शहर बहुत ही सुंदर और बेहतरीन जगह है। यहां पर सफ़ेद रेत में ऊंट की सवारी आप जरुर करे. यहां बहुत से म्यूजियम और पैलेस भी देखने के हैं। यहां आप 10000-15000 में 4 से 5 दिन आराम से बिता सकते हैं। यहां पर बहुत ही अच्छी जगह है जो आप देख सकते हैं जैसे आइना महल, मांडवी बीच, प्राग महल पैलेस, कालो डंगर इत्यादि।

हैवलॉक आईलैंड-

हैवलॉक आईलैंड अंडमान का बहुत ही सुंदर द्वीप है। जो अंडर वॉटर एडवेंचर के लिए जाना जाता है। यहां आप 15000-20000 में आराम से तीन से चार दिन बिता सकते हैं। यहां पर एलीफेंट बीच, कला पठार बीच, विजय नगर बीच, नील्स कोव, गोविंद नगर बीच इत्यादि देखने लायक जगह है।

शिमला-

हिमाचल का सबसे बड़ा शहर शिमला है। इसकी ऊंचाई 2200 मीटर है। यह भारत का सबसे बेस्ट हिल स्टेशन है। शिमला कुफरी के आसपास शहरों को कवर करता है। कुफरी एक हिल स्टेशन है जो हमेशा बर्फ से ढका रहता है। यहां का पैकेज लगभग 7000 से शुरू होते है, जिसमें आप 2 से 4 दिन आराम से घूम सकते हैं । यहां पर घूमने लायक बहुत सी जगह हैं जैसे मॉल मार्ग, द रिज, श्री हनुमान मंदिर जाखू, कालीबाड़ी मंदिर, क्राइस्ट चर्च इत्यादि।

ओरछा-

यह मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित है। ओरछा में ऐतिहासिक मंदिर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। ओरछा अपने इतिहास के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पर छुट्टियों में अगर आप घूमने जाते है तो यहां आपको राजा महल, रामराजा मंदिर, फूलबाग, सुंदर महल देखने को मिलेंगें। यहाँ का पैकेज 8000 से शुरू होता है। जिसमें आप 2 से 4 दिन आराम से घूम सकते हैं।

कम पैसे में घूमने की कुछ अन्य जगह – 

नीचे हम आपको कुछ और अन्य स्थानों के बारे में बता रहे है, जहाँ आप कम खर्च में आराम से अपने परिवार साथ घूम सकते है। यह सूची इस प्रकार है –

जगह का नामबजटकितने दिन घूम सकते हैं
गोकर्ण15000-20,0003-4 दिन
पुडुचेरी8000-10,0003-7 दिन
अमृतसर5000-10,0001-2 दिन
दार्जिलिंग8000-10,0003-4 दिन
गोवा10,000-15,0003-4 दिन
लैंसडाउन15,000-20,0005-6 दिन
वृंदावन5000-60003-4 दिन
आगरा10,000- 12,0003-4 दिन
ऋषिकेश8,000-10,0003-4 दिन
बिनसर10,000-15,0005-6 दिन
जयपुर8,000-10,0003-4 दिन
ऊटी10,000-15,0004-5 दिन
उदयपुर15,000-20,0004-5 दिन
श्रीनगर15,000-20,0002 -4 दिन
केरल10,000 से शुरु2-4  दिन

घूमना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अधिकतर लोग पैसों कि तंगी की वजह से भारत के इन सुंदर स्थानों पर नहीं जा पाते है। हमारे इस आर्टिकल में हमने आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जानकारी दी है, जहाँ आप कम से कम बजट में भी घूम सकते है। नई नई जगह जाना, घूमना हमारी सेहत, ज्ञान के लिए फायदेमंद है। अगर आप अपने बच्चों के साथ जाते है तो उन्हें भी नई जगह देखने को मिलती है, जिससे उनका ज्ञान भी बढ़ता है।

FAQs 

 कम बजट में अपने परिवार के साथ घूमने जाने वाली सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

हिमाचल, शिमला, माउंट आबू इत्यादि।

कौन सा मौसम सबसे अच्छा होता है घूमने जाने के लिए?

मार्च से अक्टूबर तक हिमाचल, शिमला इत्यादि जा सकते हैं, अक्टूबर से फरवरी तक वाराणसी, कन्याकुमारी इत्यादि जगह जा सकते हैं।

अगर हम गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाना चाहते हैं तो कहां जा सकते हैं?

शिलांग, चेरापूंजी, मेघालय, मनाली, अरुणाचल प्रदेश इत्यादि जगह पर जा सकते हैं।

भारत का सस्ता हिल स्टेशन कौन सा है?

केरल, दार्जिलिंग,मेघालय, उदयपुर इत्यादि।

Leave a Reply